Get App

Bullet Train: मुंबई से अहमदाबाद सिर्फ 2 घंटे में! भारत की पहली बुलेट ट्रेन 2027 में भरेगी रफ्तार

Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के 508 किलोमीटर लंबे रूट का पहला परिचालन खंड सूरत और बिलिमोरा के बीच शुरू होगा। इसके बाद 2028 तक ठाणे स्ट्रेच और 2029 तक मुंबई का बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) भी तैयार हो जाएगा

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 22, 2025 पर 9:50 AM
Bullet Train: मुंबई से अहमदाबाद सिर्फ 2 घंटे में! भारत की पहली बुलेट ट्रेन 2027 में भरेगी रफ्तार
इस कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है

Mumbai to Ahmedabad Bullet Train: भारत के हाई-स्पीड रेल के सपने को हकीकत बनाने के लिए मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, यह ऐतिहासिक परियोजना दिसंबर 2027 में अपनी पहली वाणिज्यिक यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह ट्रेन भारत के सबसे बड़े वित्तीय केंद्र मुंबई को गुजरात के प्रमुख औद्योगिक शहर अहमदाबाद से जोड़कर यात्रा के अनुभव को पूरी तरह से बदल देगी।

2027 में दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के 508 किलोमीटर लंबे रूट का पहला परिचालन खंड सूरत और बिलिमोरा के बीच शुरू होगा। इसके बाद 2028 तक ठाणे स्ट्रेच और 2029 तक मुंबई का बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) भी तैयार हो जाएगा। एक बार पूरी तरह से तैयार होने के बाद, यह ट्रेन पीक आवर्स के दौरान हर आधे घंटे पर और बाद में हर 10 मिनट पर चलेगी।

320 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी रफ्तार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें