Sanjay Raut Allegation: ‘रहस्यमय मौत…’ संजय राउत ने अजित पवार की मौत पर उठाए सवाल, ‘सिंचन फाइल्स’ का दिया हवाला

Sanjay Raut Allegation: शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए अजित पवार की मौत में साजिश का संकेत दिया है और विमान दुर्घटना की जांच की मांग की है। पवार की मौत पर संदेह जताते हुए राउत ने कहा कि भाजपा ने NCP प्रमुख को सिंचाई घोटाले की फाइलों से धमकाया था।

अपडेटेड Feb 02, 2026 पर 2:52 PM
Story continues below Advertisement
‘रहस्यमय मौत…’ संजय राउत ने अजित पवार की मौत पर उठाए सवाल

Sanjay Raut Allegation: शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत में साजिश का संकेत दिया है और विमान दुर्घटना की जांच की मांग की है। पवार की मौत पर संदेह जताते हुए राउत ने कहा कि भाजपा ने NCP प्रमुख को सिंचाई घोटाले की फाइलों से धमकाया था, जब उन्होंने विलय की इच्छा जताई थी। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री की "10 दिनों के भीतर रहस्यमय तरीके से मौत हो गई"।

संजय राउत ने ANI से कहा, "अजित दादा की दुर्घटना पर सवाल जरूर उठेंगे, सवाल उठने ही चाहिए। जिस तरह से महाराष्ट्र के एक दिग्गज नेता अजीत पवार की विमान दुर्घटना में मौत हुई और जो तथ्य सामने आ रहे हैं - इसकी जांच होनी चाहिए, मुझे लगता है कि इसमें कुछ गड़बड़ है। ये सवाल अजित दादा की पार्टी उठा रही है।"

उन्होंन कहा, “उनकी मौत संदिग्ध है। पर्दे के पीछे कुछ तो हुआ है। अजित दादा ने कहा था कि वे 'घर लौटना' चाहते हैं, जिसके बाद भाजपा के लोगों ने उन्हें सिंचन घोटाले की फाइलों से धमकाया। अजित पवार ने उन्हीं सिंचन घोटाले की फाइलों को लेकर उन्हें जवाब दिया। इसके 10 दिन के भीतर ही उनकी रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। इससे हम क्या समझते हैं? यह हमें न्यायमूर्ति लोया की याद दिलाता है। क्या यहां किसी ने कुछ किया है?”


अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन

बता दें कि 66 वर्षीय अजित पवार का 28 जनवरी की सुबह पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट पर उतरने के प्रयास के दौरान विमान दुर्घटना में निधन हो गया। मृतकों में उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, एक फ्लाइट अटेंडेंट और दो पायलट शामिल थे। यह दुर्घटना सुबह लगभग 8.48 बजे हुई। पवार जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे।

गुरुवार को बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके बेटों ने चिता को अग्नि दी और अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं।

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने इस दुर्घटना की औपचारिक जांच शुरू कर दी है, जिसमें अजित पवार और चार अन्य लोगों की जान चली गई।

उनकी मृत्यु के बाद एनसीपी के दोनों गुटों के बीच संभावित विलय की अटकलें तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: Elon Musk India GDP: एलॉन मस्क ने बताया भारत की बढ़ती ताकत, राहुल गांधी को घेरते हुए रिजिजू बोले– भारत को बदनाम न करें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।