Get App

Sadhvi Prem Baisa Death: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत बनी रहस्य! दाल, पासवर्ड और पिता से पूछताछ में उलझी गुत्थी

Sadhvi Prem Baisa Death Case: फिलहाल पुलिस जांच दो मुख्य बिंदुओं पर टिकी है। पहली संभावना यह है कि क्या किसी गलत इंजेक्शन या दवा के रिएक्शन के कारण साध्वी की मौत हुई। दूसरी और अधिक गंभीर संभावना यह है कि क्या उनके भोजन में जहर मिलाया गया था

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 9:33 AM
Sadhvi Prem Baisa Death: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत बनी रहस्य! दाल, पासवर्ड और पिता से पूछताछ में उलझी गुत्थी
पुलिस ने साध्वी के दो आईफोन और एक सैमसंग सहित कुल तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं, लेकिन इनके पासवर्ड न मिलने के कारण जांच रुकी हुई है

Sadhvi Prem Baisa Death Case: साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। पुलिस अब हत्या के एंगल से जांच कर रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जो साध्वी के मोबाइल फोन और उनकी मौत से ठीक पहले खाए गए भोजन की जांच कर रही है। पुलिस ने साध्वी के दो आईफोन और एक सैमसंग सहित कुल तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं, लेकिन इनके पासवर्ड न मिलने के कारण जांच रुकी हुई है। पुलिस ने साध्वी के पिता वीरमनाथ से कई घंटों तक पूछताछ की, लेकिन उन्होंने फोन के पासवर्ड की जानकारी होने से इनकार कर दिया।

क्या दाल में कुछ मिला था? नौकर के बजाय पिता क्यों ले गए खाना

जांच में सबसे चौंकाने वाला मोड़ परिवार के नौकर सुरेश के बयान से आया है। सुरेश ने बताया कि 28 जनवरी की रात साध्वी को जुकाम था और उनके लिए दाल बनाई गई थी। आमतौर पर सुरेश ही साध्वी के कमरे में खाना ले जाता था, लेकिन उस रात उनके पिता खुद दाल लेकर कमरे में गए थे। नौकर के अनुसार, खाना खाने के तुरंत बाद साध्वी को सांस लेने में भारी तकलीफ होने लगी और वे दर्द से चिल्लाने लगीं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या उस रात दाल में कोई जहरीला पदार्थ मिलाया गया था।

आश्रम की दोबारा होगी तलाशी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें