Naxals killed in Jharkhand: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में गुरुवार (22 जनवरी) को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शीर्ष माओवादी नेता अनल दा समेत 15 नक्सली मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अनल दा पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। पुलिस ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा इकाई के लगभग 1,500 जवान सारंडा जंगल के कुमडी में किरीबुरु थाना क्षेत्र में अभियान में शामिल हैं। अनल दा को झारखंड के सबसे खूंखार माओवादी नेताओं में से एक माना जाता था।
