Get App

तिरुपति मंदिर जाना अब होगा और आसान! जल्द ही शिवमोग्गा से चलेगी वंदे भारत

तिरुपति जाने वाले यात्रियों के लिए आने वाले समय में ट्रेन से सफर करना और आसान होगा। कर्नाटक से तिरुपति के लिए नई वंदे भारत ट्रेन शुरू होने की संभावना है। वहीं इसके साथ ही विशाखापत्तनम और बेंगलुरु के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवा शुरू किए जाने की भी चर्चा है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 08, 2026 पर 4:41 PM
तिरुपति मंदिर जाना अब होगा और आसान! जल्द ही शिवमोग्गा से चलेगी वंदे भारत
विशाखापत्तनम-बेंगलुरु स्लीपर ट्रेन और शिवमोग्गा-तिरुपति वंदे भारत शुरू होने से रेलवे कनेक्टिविटी बेहतर होगी

तिरुपति जाने वाले यात्रियों के लिए आने वाले समय में ट्रेन से सफर करना और आसान हो सकता है। कर्नाटक से तिरुपति के लिए नई वंदे भारत ट्रेन शुरू होने की संभावना है। कर्नाटक के रेलवे ने शिवमोग्गा टाउन और तिरुपति के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। वहीं इसके साथ ही विशाखापत्तनम और बेंगलुरु के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवा शुरू किए जाने की भी चर्चा है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में

विशाखापत्तनम-बेंगलुरु स्लीपर ट्रेन और शिवमोग्गा-तिरुपति वंदे भारत शुरू होने से कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर मिलेगी। वहीं यात्रियों को लंबी दूरी के सफर के लिए तेज, आरामदायक और सुविधाजनक विकल्प मिलेंगे।

शिवमोग्गा से तिरुपति चलेगी वंदे भारत

कर्नाटक के रेलवे ने शिवमोग्गा टाउन और तिरुपति के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस ट्रेन के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच सफर पहले के मुकाबले तेज और सुविधाजनक होने की उम्मीद है। खासकर तिरुमाला दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को इससे काफी राहत मिल सकती है। तिरुपति और शिवमोग्गा के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की पहल तिरुपति के सांसद मद्दिला गुरुमूर्ति की मांग के बाद आगे बढ़ी है। सांसद ने इस रूट पर नई ट्रेन की मांग की थी। सांसद के मुताबिक इस रूट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आम यात्री सफर करते हैं। रेलवे बोर्ड की पॉजिटिव रिएक्शन के बाद शिवमोग्गा-तिरुपति वंदे भारत शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें