News18 Rising Bharat Summit 2025: न्यूज 18 के 'राइजिंग भारत समिट 2025' के कार्यक्रम में पहुंचे इंडिया ऑफिसेज के चेयरमैन करन सिंह ने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही भारत पर 26 फीसदी का टैरिफ लगाया हो। लेकिन भारत पर इसका खास असर नहीं होगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारत को निश्चित तौर पर इसमें छूट मिलेगी। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 26 प्रतिशत का टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रंप ने कहा था कि भारत हमसे 52% शुल्क लेता है, इसलिए हम उनसे इसका आधा 26 फीसदी टैरिफ लेंगे।
