रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित टाम्पा सिटी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उन्हें दो बेहद प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया है। अमेरिका के टाम्पा में उन्हें प्रतिष्ठित अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजिन (AAPI) ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही, टाम्पा शहर की मेयर जेन कैस्टर ने उन्हें ‘की टू द सिटी ऑफ टाम्पा’ (Key to the City of Tampa) अवॉर्ड से सम्मानित किया। वहीं इस मौके पर नीता अंबानी ने कहा कि यह पल उनके लिए बेहद खास और भावुक करने वाला है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उन्हें ऐसे संस्कार दिए, जिन्होंने जीवन और समाज सेवा के रास्ते पर हमेशा उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा, "आज मेरे लिए बहुत भावुक दिन है। इस मंच पर ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड मिलना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।"
