बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक और भावुक अध्याय का अंत हो गया। करीब दो दशकों तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज रहने वाले नीतीश कुमार ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वे दिल्ली की राजनीति में राज्यसभा सदस्य के रूप में अपनी नई पारी शुरू करेंगे। उनके इस्तीफे के साथ ही बिहार में अब बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है।
