केंद्र सरकार का कहना है कि ईरान से कच्चे तेल के आयात को लेकर पेमेंट से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। रिफाइनरियां ईरान के साथ-साथ दुनिया भर के विभिन्न सप्लायर्स से तेल हासिल कर रही हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने X पर एक पोस्ट के जरिए उन खबरों को भी खारिज किया, जिनमें दावा किया गया था कि पेमेंट की समस्या के चलते ईरानी कच्चा तेल ले जा रहा एक टैंकर भारत के बजाय चीन की ओर मुड़ गया है। अगर यह खेप में भारत आती है, तो यह लगभग 7 वर्षों बाद ईरान से भारत आई कच्चे तेल की पहली खेप होगी। मई 2019 के बाद यह पहला मौका है जब ईरान से कोई तेल टैंकर भारत आ रहा है।
