Get App

Odisha Crime News: तलाक से इनकार करने पर पत्नी ने ले ली पति की जान, प्रेमी और तीन अन्य गिरफ्तार

Odisha Crime News: ओडिशा के जाजपुर जिले से एक अजीब घटना सामने आई है। यहां पर पिछले बुधवार को एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसका पति उसे तलाक नहीं देना चाहता था। इस घटना की जानकारी SP यशप्रताप श्रीमाल ने दी।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Apr 14, 2026 पर 1:50 PM
Odisha Crime News: तलाक से इनकार करने पर पत्नी ने ले ली पति की जान, प्रेमी और तीन अन्य गिरफ्तार
तलाक से इनकार करने पर महिला ने की पति की हत्या

Odisha Crime News: ओडिशा के जाजपुर जिले से एक अजीब घटना सामने आई है। यहां पर पिछले बुधवार को एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसका पति उसे तलाक नहीं देना चाहता था। इस घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक (SP) यशप्रताप श्रीमाल ने दी। उन्होंने बताया कि जाजपुर से सोमवार को मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद उन्हे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

बता दें कि जाजपुर टाउन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुआंसरपुर निवासी सौम्य रंजन सामल (23) की कथित तौर पर उनकी पत्नी के प्रेमी तपन खिल्लर (26) ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर पूर्व बीजेडी विधायक प्रणब प्रकाश दास के आवास के पास कालीमेघा चौक पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

सौम्य को पहले जाजपुर स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें कटक के SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

CCTV की जांच की गई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें