Get App

महाराष्ट्र में सिर्फ मराठी ही अनिवार्य, कोई अन्य भाषा नहीं: CM देवेंद्र फडणवीस

Devendra Fadnavis: CM फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में केवल मराठी ही अनिवार्य है और कोई अन्य भाषा थोपी नहीं जाएगी। सतारा में 99वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय भाषाओं का स्वागत और भारतीय भाषाओं का विरोध करते हैं।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 03, 2026 पर 8:26 AM
महाराष्ट्र में सिर्फ मराठी ही अनिवार्य, कोई अन्य भाषा नहीं: CM देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र में सिर्फ मराठी ही अनिवार्य, कोई अन्य भाषा नहीं: CM देवेंद्र फडणवीस

Devendra Fadnavis: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र में केवल मराठी ही अनिवार्य है और कोई अन्य भाषा थोपी नहीं जाएगी। सतारा में 99वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि फ्रेंच और स्पेनिश जैसी विदेशी भाषाओं का खुलेआम स्वागत करते हुए अन्य भारतीय भाषाओं का विरोध करना गलत है।

पिछले साल, भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने तीव्र विरोध प्रदर्शनों के बाद महाराष्ट्र के स्कूलों में पहली कक्षा से हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में शुरू करने के अपने फैसले को रद्द कर दिया और इस मुद्दे की जांच के लिए एक समिति का गठन किया।

अपने भाषण में फडणवीस ने उल्लेख किया कि भाषा की बाध्यता का मुद्दा व्यापक रूप से बहस का विषय बना हुआ है।

महाराष्ट्र में सिर्फ मराठी ही अनिवार्य

सब समाचार

+ और भी पढ़ें