Stock market today : बाजार की चाल आज सपाट नजर आ रही है। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच,20 फरवरी को भारतीय इंडेक्स कमजोरी के साथ खुले थे। निफ्टी ने 25400 के नीचे से शुरुआत की थी। लेकिन उसके बाद हल्का सुधार हुआ है। फिलहाल सेंसेक्स 15.47 अंक यानी 0.02 फीसदी बढ़कर 82,513.61 पर और निफ्टी 37.60 अंक यानी 0.15 फीसद बढ़कर 25,490.15 पर दिख रहा है। बैंक निफ्टी भी 0.41 फीसदी की बढ़त लेकर 60,985 के आसपास कारोबार कर रहा है।
