Operation Sindoor Video: कैसे हुए आतंकियों के ठिकाने तबाह, सेना जारी किए वीडियो सबूत, देख कर पाकिस्तान भी कांप उठा

Operation Sindoor: सैन्य अधिकारियों ने हमले के वीडियो और जमीन पर हुई घटनाओं का ब्यौरा शेयर किया। कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया को संबोधित करते हुए तबाह हुए आतंकी कैंप के वीडियो पेश किए, जिनमें सियालकोट का महमूना जोया कैंप भी शामिल है, जो पाकिस्तान के अंदर करीब 12-18 किलोमीटर दूर स्थित है

अपडेटेड May 07, 2025 पर 1:17 PM
Operation Sindoor Video: कैसे हुए आतंकियों के ठिकाने तबाह, सेना जारी किए वीडियो सबूत, देख कर पाकिस्तान भी कांप उठा

भारत ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर के वीडियो और फोटोग्राफिक साक्ष्य दिए, जो सेना, वायु सेना और नौसेना की ओर से पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में 9 आतंकवादी स्थलों पर ज्वाइंट ऑपरेशन के कुछ घंटों बाद किया गया। ऑपरेशन पर ज्वाइंट मीडिया ब्रीफिंग के दौरान, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने बुधवार को 22 अप्रैल को 26 लोगों की जान लेने वाले घातक पहलगाम आतंकवादी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने हमले के वीडियो और जमीन पर हुई घटनाओं का ब्यौरा शेयर किया। कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया को संबोधित करते हुए तबाह हुए आतंकी कैंप के वीडियो पेश किए, जिनमें सियालकोट का महमूना जोया कैंप भी शामिल है, जो पाकिस्तान के अंदर करीब 12-18 किलोमीटर दूर स्थित है।


उन्होंने कहा, "यह हिज्बुल मुजाहिदीन के सबसे बड़े कैंप में से एक है। यह कठुआ, जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद फैलाने के नियंत्रण केंद्रों में से एक है। इस शिविर ने पठानकोट वायुसेना बेस कैंप पर हमले की योजना बनाई और उसका निर्देशन किया।"

उन्होंने यह भी कहा कि भारत की तरफ से सियालकोट में सरजाल कैंप को नष्ट करने के सबूत हैं, जो पाकिस्तान के अंदर 6 किलोमीटर दूर है। "यह वही कैंप है जहां से जम्मू-कश्मीर के 4 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल आतंकवादियों ने ट्रेनिंग ली थी।"

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, "किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया और अभी तक पाकिस्तान में किसी भी नागरिक के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।" विंग कमांडर सिंह ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों को न्याय दिलाने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था।

सेना के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मुहम्मद जैसे आतंकवादी समूहों से जुड़े 21 ठिकानों को भारत ने निशाना बनाया।

  1. सवाई नाला
  2. सैयद ना बिलाल
  3. मस्कर-ए-अक्सा
  4. चेलाबंदी
  5. अब्दुल्ला बिन मसूद
  6. दुलई
  7. गढ़ी हबीबुल्लाह
  8. बतरासी
  9. बालाकोट
  10. ओघी
  11. बीओआई
  12. शिवसेना
  13. गुलपुर
  14. कोटली
  15. बराली
  16. डुंगी
  17. बरनाला
  18. महमूना जोया
  19. सरजल
  20. मुर्दिका
  21. बहावलपुर

उन्होंने कहा, "नौ आतंकवादी कैंप को निशाना बनाया गया और सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया...इन साइट का सिलेक्शन इसलिए किया गया ताकि सिविल इंफ्रा स्ट्रक्चर को नुकसान न पहुंचे और किसी भी नागरिक की जान न जाए।"

पहलगाम हमले के 14 दिनों के अंदर भारत ने लिया बदला, राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के साथ मिलकर मुहिम को अंजाम तक पहुंचाया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।