Get App

Operation Sindoor: भारत के बस एक स्ट्राइक से 20% कम हो गई पाकिस्तानी एयर फोर्स की स्ट्रेंथ, IAF ने मचाई भारी तबाही

भारत की एयर स्ट्राइक की जिसमें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख मसूद अजहर के परिवार के 10 लोगों के सहित 100 आतंकियों की मौत हुई। वहीं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पलटवार करने की कोशिश की तो उसे फिर भारतीय सेना ने धूल चटाई। भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल और ड्रोन की मदद से पाकिस्तान के 11 एयरबेस सहित 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। भारत की जवाबी कार्रवाई में सबसे ज्यादा नुकसान पाकिस्तान के वायुसेना को हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2025 पर 8:06 PM
Operation Sindoor: भारत के बस एक स्ट्राइक से 20% कम हो गई पाकिस्तानी एयर फोर्स की स्ट्रेंथ, IAF ने मचाई भारी तबाही
भारत की कार्रवाई में पाकिस्तानी एयरफोर्स को भारी नुकसान

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में छिपे आंतकियों को भारतीय सेना ने खून के आंसू रुलाए। भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेश सिंदूर के तहत पाकिस्तान के अंदर मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस एयर स्ट्राइक की जिसमें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख मसूद अजहर के परिवार के 10 लोगों के सहित 100 आतंकियों की मौत हुई। वहीं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पलटवार करने की कोशिश की तो उसे फिर भारतीय सेना ने धूल चटाई। भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल और ड्रोन की मदद से पाकिस्तान के 11 एयरबेस सहित 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। भारत की जवाबी कार्रवाई में सबसे ज्यादा नुकसान पाकिस्तान के वायुसेना को हुआ है।

पाकिस्तानी वायुसेना को भारी नुकसान

जानकारी के मुकताबिक 10 मई को भारत द्वारा पाकिस्तान के 11 एयरबेसों पर किए गए हमले में उसकी वायुसेना की करीब 20% संपत्ति नष्ट हो गई और 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक स्क्वाड्रन लीडर भी शामिल था। इस हमले में सरगोधा और भोलारी जैसे अहम एयरबेस और गोला-बारूद डिपो को निशाना बनाया गया, जहां F-16 और JF-17 जैसे लड़ाकू विमान तैनात थे। खास तौर पर भोलारी एयरबेस पर हुई बमबारी में स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ और चार अन्य वायुसैनिकों समेत कई लोग मारे गए।

पाकिस्तान के कई लड़ाकू जेट भी तबाह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें