Get App

Pahalgam Attack: भारत ने तोड़े पाकिस्तान से राजनयिक संबंध, पाकिस्तानियों के वीजा और सिंधु जल समझौता भी रद्द, पहलगाम हमले के बाद सख्त हुआ इंडिया

Pahalgam Terror Attack CCS में लिए गए फैसलों जानकारी विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। पहलगाम आतंकी हमले पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "इस आतंकवादी हमले की गंभीरता को समझते हुए, सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने कई उपाय करने का निर्णय लिया है

Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 23, 2025 पर 9:37 PM
Pahalgam Attack: भारत ने तोड़े पाकिस्तान से राजनयिक संबंध, पाकिस्तानियों के वीजा और सिंधु जल समझौता भी रद्द, पहलगाम हमले के बाद सख्त हुआ इंडिया
Pahalgam Attack: सिंधु जल समझौता रद्द, पाकिस्तानयों के वीजा कैंसल, पहलगाम के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ उठाए सख्त कदम

भारत ने दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। भारत ने घोषणा की कि पाकिस्तान के साथ 1960 का सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया है। साथ ही सभी पाकिस्तानियों के वीजा भी रद्द कर दिए गए हैं। अटारी बॉर्डर बंद करने का ऐलान भी किया गया है। ये फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार शाम को हुई CCS की बैठक में लिए गए हैं।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "आज शाम प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक हुई। CCS को पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे। कई अन्य घायल हुए थे। CCS ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद जताई।"

CCS में लिए गए फैसलों जानकारी विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। पहलगाम आतंकी हमले पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "इस आतंकवादी हमले की गंभीरता को समझते हुए, सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने ये बड़े फैसले लिए गए हैं:

1. 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा जाएगा, जब तक कि पाकिस्तान विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को त्याग नहीं देता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें