Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के एक गांव में रविवार (4 मई) को इम्तियाज अहमद माग्रे नाम के एक 23 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों से बचने के लिए उसने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। युवक पर पहलगाम में हमला करने वाले आतंकियों को शरण देने और उनकी मदद करने का आरोप था। माग्रे लश्कर के लिए काम करने वाला एक ओवर ग्राउंड वर्कर था। उसने कथित तौर पर पहलगाम में हमला करने वाले आतंकवादियों को भोजन और रहने का ठिकाना मुहैया कराया था। आरोप है कि युवक को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पूछताछ के लिए सुरक्षाबलों ने हिरासत में लिया था।
