Get App

पाकिस्तान ने अपना सिविल एयरस्पेस नहीं किया बंद, फ्लाइट्स को ढाल की तरह कर रहा इस्तेमाल

पाकिस्तान की ओर से सीमा पर बमबारी थमी नहीं है। शुक्रवार की रात श्रीनगर हवाई अड्डे और दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा एयरबेस समेत कई प्रतिष्ठानों पर ड्रोन हमलों को देर रात नाकाम कर दिया गया। उत्तर में बारामूला से लेकर दक्षिण में भुज तक, अंतरराष्ट्रीय सीमा और पाकिस्तान के साथ लगती नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 10, 2025 पर 12:38 AM
पाकिस्तान ने अपना सिविल एयरस्पेस नहीं किया बंद, फ्लाइट्स को ढाल की तरह कर रहा इस्तेमाल
पाकिस्तान सिविल ​फ्लाइट्स की आड़ में बचने की फिराक में है।

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष और बढ़ जाने के बावजूद पाकिस्तान ने अपना नागरिक हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया है। फ्लाइटरडार24 ऐप का डेटा तो यही दर्शा रहा है। पाकिस्तान सिविल ​फ्लाइट्स की आड़ में बचने की फिराक में है। इससे पहले 9 मई को दिन में विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने भी यह बात कही थी। विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में सिंह ने कहा था, 'पाकिस्तान ने 7 मई को रात 08:30 बजे एक असफल अकारण ड्रोन और मिसाइल हमला करने के बावजूद अपना नागरिक हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया। पाकिस्तान एक नागरिक विमान को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है, यह अच्छी तरह से जानते हुए कि भारत पर उसके हमले से भारत की हवाई रक्षा प्रतिक्रिया तेज हो जाएगी। यह भारत और पाकिस्तान के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास उड़ान भरने वाले अंतरराष्ट्रीय विमानों सहित नागरिक विमानों के लिए असुरक्षित है।'

उन्होंने कहा, 'हमारे घोषित बंद के कारण भारतीय साइड का हवाई क्षेत्र सिविल एयर ट्रैफिक से पूरी तरह से रहित है। हालांकि, कराची और लाहौर के बीच हवाई मार्ग पर सिविल एयरलाइंस उड़ान भर रही हैं। भारतीय वायु सेना ने अपनी प्रतिक्रिया में काफी संयम दिखाया, जिससे इंटरनेशनल सिविल कैरियर की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।'

भारत के जवाबी हमले में पाकिस्तान का एक AD रडार सिस्टम नष्ट

8 मई की रात को पाकिस्तान की ओर से किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों पर सिंह ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया था कि भारतीय सशस्त्र बलों ने इन हमलों का जोरदार जवाब दिया। भारत ने पाकिस्तान में 4 एयर डिफेंस साइट्स पर ड्रोन हमले किए, जिससे पाकिस्तान का एक एयर डिफेंस रडार सिस्टम नष्ट हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें