Pakistani spy in India: अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन की जासूसी कर भारतीय सेना की खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेजने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अंबाला पुलिस ने सोशल मीडिया पर हनीट्रैप में फंसने के बाद भारतीय सेना और एयर फोर्स से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान के साथ शेयर करने के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। वह साहा पुलिस स्टेशन के तहत सबगा गांव का रहने वाला है। उसे अंबाला कैंटोनमेंट बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया।
