Get App

प्यार के लिए पार कर दी LoC, गर्लफ्रेंड के लिए PoK से भारत आ गया युवक...लव स्टोरी का चौंकाने वाला अंत

रिपोर्ट के मुताबिक, PoK के मुजफ्फराबाद निवासी जीशान मीर की पहचान जम्मू-कश्मीर के उरी की रहने वाली इरम मजीद से स्नैपचैट के जरिए हुई थी। अधिकारियों का कहना है कि प्रेमिका से मिलने की चाह में जीशान ने गैरकानूनी तरीके से LoC पार की। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सीमा में आने के करीब एक महीने बाद 31 मई को जीशान मीर को उरी के सिलिकोट सेक्टर के पास भारतीय सेना की 12 ग्रेनेडियर्स की टीम ने पकड़ लिया था

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jul 05, 2026 पर 6:44 PM
प्यार के लिए पार कर दी LoC, गर्लफ्रेंड के लिए PoK से भारत आ गया युवक...लव स्टोरी का चौंकाने वाला अंत
दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट पर हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के रहने वाले एक युवक ने कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर में रहने वाली एक युवती से मिलने के लिए लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पार कर ली। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट पर हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। हालांकि, यह सीमा पार की प्रेम कहानी ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकी और युवक को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया।

स्नैपचैट वाली मोहब्बत में PoK से भारत आ गया युवक

रिपोर्ट के मुताबिक, PoK के मुजफ्फराबाद निवासी जीशान मीर की पहचान जम्मू-कश्मीर के उरी की रहने वाली इरम मजीद से स्नैपचैट के जरिए हुई थी। अधिकारियों का कहना है कि प्रेमिका से मिलने की चाह में जीशान ने गैरकानूनी तरीके से LoC पार की। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सीमा में आने के करीब एक महीने बाद 31 मई को जीशान मीर को उरी के सिलिकोट सेक्टर के पास भारतीय सेना की 12 ग्रेनेडियर्स की टीम ने पकड़ लिया था। सभी कानूनी और सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 4 जुलाई को कमान अमन सेतु क्रॉसिंग पर उसे पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

भारतीय सेना ने पकड़ा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें