Palestine Flag On J&K Cricketer: जम्मू और कश्मीर चैंपियंस लीग में फिलिस्तीनी झंडे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गुरुवार (1 जनवरी) को एक मैच के दौरान एक क्रिकेटर कथित तौर पर अपने हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा पहने हुए देखा गया। खिलाड़ी की पहचान फुरकान भट्ट के रूप में हुई है। 'न्यूज 18' के मुताबिक, उसको जम्मू और कश्मीर पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारी अभी तक उसके मकसद के बारे में पता नहीं लगा पाए हैं। अभी मामले की जांच चल रही है
