Get App

मध्य प्रदेश : एंबुलेंस का गेट हुआ जाम...अस्पताल की चौखट पर युवक की तड़प-तड़प कर मौत!

मृतक की पहचान राम प्रसाद के रूप में हुई है। उन्हें रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सतना जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा था। परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह राम प्रसाद घर पर आग तापते समय अचानक बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें पहले रामनगर CHC ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 6:57 PM
मध्य प्रदेश : एंबुलेंस का गेट हुआ जाम...अस्पताल की चौखट पर  युवक की तड़प-तड़प कर मौत!
सतना जिला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।

सतना जिला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 67 साल के एक गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति की एम्बुलेंस के अंदर ही मौत हो गई। बताया गया कि एम्बुलेंस का पिछला दरवाजा सतना जिला अस्पताल के गेट पर जाम हो गया था, जिस वजह से मरीज को समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका। इस घटना ने जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सामने आई ये हैरान कर देने वाली घटना

मृतक की पहचान राम प्रसाद के रूप में हुई है। उन्हें रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सतना जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा था। परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह राम प्रसाद घर पर आग तापते समय अचानक बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें पहले रामनगर CHC ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। एम्बुलेंस जब सरदार वल्लभभाई पटेल जिला अस्पताल, सतना के गेट पर पहुंची, तो वहां पहुंचते ही गाड़ी का पिछला दरवाज़ा जाम हो गया। मौके पर बने वीडियो में देखा गया कि लोग दरवाज़ा खोलने के लिए लात-घूंसे मार रहे थे और औज़ारों का इस्तेमाल कर रहे थे, जबकि मरीज़ एम्बुलेंस के अंदर ही फंसा रहा। एम्बुलेंस चालक को भी खिड़की के रास्ते अंदर घुसने की कोशिश करते देखा गया।

मरीज की हो गई मौत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें