भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से बात की। उन्होंने ईरान में जरूरी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) पर हो रहे हमलों की निंदा की और कहा कि इससे पूरे इलाके की शांति और स्थिरता को खतरा है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बताया कि उन्होंने ईद और नवरोज की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह त्योहार पूरे पश्चिम एशिया में शांति और तरक्की लेकर आए।
