PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (31 मार्च) को महावीर जयंती के अवसर पर गांधीनगर के कोबा गांव में जैन विरासत और अहिंसा के मूल्यों को समर्पित नवनिर्मित 'सम्राट संप्रति म्यूजियम' का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने जैन संतों के साथ महावीर जयंती के अवसर पर म्यूजियम का उद्घाटन किया। श्री महावीर जैन आराधना केंद्र में स्थित इस म्यूजियम का नाम सम्राट संप्रति महाराज (224-215 ईसा पूर्व) के नाम पर रखा गया है। वे सम्राट अशोक के पोते और मौर्य वंश के एक शासक थे। उन्होंने जैन धर्म और अहिंसा के सिद्धांत का प्रचार-प्रसार किया।
