Get App

'कोई लॉकडाउन नहीं, टीम इंडिया की तरह करना है काम...', PM मोदी ने की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य फोकस ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ सभी राज्यों के बीच बेहतर तालमेल और एक जैसी रणनीति सुनिश्चित करना है। फिलहाल बैठक से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास तौर पर पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 27, 2026 पर 9:47 PM
'कोई लॉकडाउन नहीं, टीम इंडिया की तरह करना है काम...', PM मोदी ने की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक
मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है।

Prime Minister Narendra Modi: मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से शुक्रवार को बात की। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन सभी मुख्यमंत्रियों के साथ करीब दो घंटे तक बातचीत की। हालांकि, जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, उन्हें इस बैठक में शामिल नहीं किया गया है।  इस बैठक का मकसद साफ था कि दुनिया में चाहे कितनी भी उथल-पुथल मचे, भारत में तेल, गैस और जरूरी सामानों की सप्लाई रुकनी नहीं चाहिए।

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा जताया कि “टीम इंडिया” की तरह मिलकर काम करने से देश इस चुनौती से सफलतापूर्वक निपट लेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताएं आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखना, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना, आम नागरिकों के हितों की रक्षा करना और उद्योग व आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत रखना है। उन्होंने राज्यों से अपील की कि जरूरी सामान की सप्लाई सुचारू बनी रहे और जमाखोरी व मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें