कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता सरकार पर तीखा प्रहार किया। कोलकाता में परिवर्तन संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, बंगाल में हिन्दुओं को अल्पसंख्य बनाया जा रहा है। अब बंगाल से निर्मम सरकार का अंत होकर रहेगा। अब बंगाल से महाजंगलराज का खात्मा होग। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अलग-अलग सरकारें आईं, लेकिन राज्य का विकास पीछे रह गया।
