Get App

अमेरिका से तनाव के बीच वेनेजुएला की राष्ट्रपति से PM मोदी ने की बात, संबंधों की मजबूत बनाने पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत की जानकारी X पर एक पोस्ट के ज़रिए दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने हर क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। साथ ही, आने वाले वर्षों में भारत-वेनेजुएला संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का साझा लक्ष्य भी तय किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2026 पर 10:04 PM
अमेरिका से तनाव के बीच वेनेजुएला की राष्ट्रपति से PM मोदी ने की बात, संबंधों की मजबूत बनाने पर जोर
PM मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज से फोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और वेनेजुएला के बीच रिश्तों को और मज़बूत करने पर चर्चा की। यह बातचीत 3 जनवरी के बाद पहली बार हुई है। उसी दिन एक अमेरिकी सैन्य अभियान में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी जानकारी 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत की जानकारी X पर एक पोस्ट के ज़रिए दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने हर क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। साथ ही, आने वाले वर्षों में भारत-वेनेजुएला संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का साझा लक्ष्य भी तय किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें