President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया की अपनी चार दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा समाप्त करने के बाद नई दिल्ली लौट आई हैं। पुर्तगाल और स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पूरी करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ब्रातिस्लावा से सड़क मार्ग के जरिए विएना पहुंचीं। फिर वहां से नई दिल्ली के लिए विमान से रवाना हुईं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री निमुबेन बांभनिया और सांसद धवल पटेल तथा संध्या रे भी थे। करीब तीन दशकों में भारत के राष्ट्रपति की दोनों देशों की यह पहली यात्रा थी। आखिरी बार किसी भारतीय राष्ट्रपति ने 29 साल पहले स्लोवाकिया का दौरा किया था। जबकि पुर्तगाल की यात्रा 27 साल के अंतराल के बाद हुई है।