'जब भारतीय मिसाइलें गिरीं तो कुछ लोग तैर रहे थे...', सदन में पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ पर कसा तंज

PM Modi Lok Sabha Speech: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की सेना को समझ आ गया था कि भारत अब कोई बड़ी कार्रवाई करने वाला है। इसके बाद पाकिस्तान ने परमाणु हमले की धमकियाँ देनी शुरू कर दीं

अपडेटेड Jul 29, 2025 पर 8:07 PM
Story continues below Advertisement
ऑपरेशन सिंदूर पर चल रही चर्चा पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सदन में जवाब दिया है।

PM Modi Lok Sabha Speech: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चल रही चर्चा पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सदन में जवाब दिया है। पीएम मोदी ने चर्चा के दौरान कहा है कि वह सदन में भारत का पक्ष रखने के लिए खड़े हुए हैं। वहीं, जिन्हें भारत का पक्ष नहीं दिखता है उन्हें आईना दिखाने के लिए खड़ा हूं। वहीं सदन में चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर भी तंज कसा है।

पीएम मोदी ने पाक पीएम पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर तंज कसते हुए कहा कि जब भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में सटीक हमले किए थे, तब उन्होंने खुद कबूल किया था कि वो उस वक्त स्विमिंग पुल में नहा रहे थे। उन्होंने कहा, “जब पाकिस्तान ने खुलेआम आतंकियों का साथ दिया, तब हमारी सेना ने उसे करारा जवाब दियाहमारी मिसाइलें पाकिस्तान के हर कोने तक पहुंचीं - जहां तक उन्होंने सोचा भी नहीं थाहमने उन्हें घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।”


सदन में कही ये बात

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की सेना को समझ आ गया था कि भारत अब कोई बड़ी कार्रवाई करने वाला है। इसके बाद पाकिस्तान ने परमाणु हमले की धमकियाँ देनी शुरू कर दीं। उन्होंने बताया, “6-7 मई की रात को भारत ने वही किया जो पहले से तय था। पाकिस्तान कुछ नहीं कर सका। हमारी सेना ने 22 अप्रैल की घटना का बदला सिर्फ 22 मिनट में सटीक हमलों के ज़रिए ले लिया।” प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 10 मई को भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान सीजफायर का गुहार लगाने लगा।

घुटनों पर आया पाकिस्तान

पीएम मोदी ने कहा कि, सीजफायर तब किया गया था जब पाकिस्तान घुटनों पर आ गया था और वहां के DGMO ने फोन कर हमला रोकने की गुहार लगाई थी। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना सदन में साफ किया कि किसी ने इस मामले में मध्यस्था नहीं की है। पीएम मोदी ने संसद में साफ तौर पर कहा कि भारत ने हमले दुनिया के किसी भी नेता के कहने पर नहीं रोके। पीएम मोदी ने बताया उनकी जेडी वेंस से बातचीत हुई थी, उन्होंने इसके बारे में भी बताया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।