Punjab Murder News: पंजाब के लुधियाना जिले में रविवार शाम (29 मार्च) रात को दो अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से हमला करके एक स्थानीय कांग्रेस नेता परमिंदर तिवारी की बेरहमी से हत्या कर दी। माछीवाड़ा में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवारी ने प्रवासी श्रमिकों के लिए किराए पर आवास उपलब्ध कराया था। लुधियाना के कुम कलां थाने के प्रभारी अधिकारी परमदीप सिंह ने बताया कि दो अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर आए और कुर्सी पर बैठे तिवारी पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें सिर में गंभीर चोटें आई।
