UP weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के मौसम का अपना लेटेस्ट वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 13 जून को प्रदेश के एक बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के 56 जिलों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है। इस मौसमी बदलाव का सबसे व्यापक असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और पूर्वांचल (पूर्वी यूपी) के जिलों में देखने को मिलेगा। इसके साथ ही नोएडा, गाजियाबाद से लेकर प्रयागराज तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी, तेज झोंकेदार हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी लखनऊ समेत 19 जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।
