Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में मंगलवार, 7 अप्रैल को पिछले तीन साल में सबसे ठंडा अप्रैल का दिन रहा। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में भारी गिरावट आई। रुक-रुक कर हुई भारी बारिश और 50 से 56 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के कारण दिन भर आसमान में काले बादल देखने को मिले और तापमान में उल्लेखनीय कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है और 8 अप्रैल को भी मौसम की स्थिति ऐसी ही रहने की संभावना है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
