Raisen: 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, भागने के दौरान पुलिस ने मारी गोली

Raisen: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद से लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। हालांकि, पुलिस ने इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी जानकारी SP रायसेन ने दी है।

अपडेटेड Nov 28, 2025 पर 8:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Raisen: 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, भागने के दौरान पुलिस ने मारी गोली

Raisen: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद से लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। हालांकि, पुलिस ने इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी जानकारी SP रायसेन ने दी है।

SP रायसेन आशुतोष गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी सलमान ने पुलिस की गोलीबारी में घायल हो गया। सलमान गांधीनगर क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया था और रायसेन ले जाया जा रहा था, तभी भोजपुर के कीरतनगर गांव के पास पुलिस की गाड़ी खराब हो गई। इसके बाद उसने उपनिरीक्षक की पिस्टल छीनने और फायर करने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। बाद में उसे भोपाल के जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित बच्ची एम्स भोपाल में भर्ती


गौहरगंज की छह साल की पीड़िता फिलहाल एम्स भोपाल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल, डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

ओबेदुल्लागंज की अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) शीला सुराना ने कहा कि, "उसे पुलिस हिरासत में लिया गया था और गौहरगंज ले जाया जा रहा था। इसी दौरान हमारी गाड़ी अचानक पंक्चर हो गई। उसने हमारे सब-इंस्पेक्टर की बंदूक छीन ली, भागने लगा और उन पर गोली चला दी। फिर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उस पर गोली चलाई और वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि हम डॉक्टरों की सलाह के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। यह घटना रात 4 से 5 बजे के बीच हुई।"

21 नवंबर को हुई यह वारदात

दुष्‍कर्म की यह घटना 21 नवंबर की शाम की है, पुलिस ने बताया कि सीहोर जिले का रहने वाला 23 वर्षीय आरोपी गौहरगंज में मजदूरी करने आया था। उसने घर के बाहर खेल रही बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर पास के जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और फिर फरार हो गया। जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो उसके परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी। एक स्थानीय निवासी ने कथित तौर पर उसे सलमान के साथ घूमते देखा था, जिससे उन्हें डर लगा कि कुछ गड़बड़ है।

काफी खोजबीन के बाद, बच्ची पास के जंगल में खून से लथपथ रोती हुई मिली। आरोपी का पता लगाने के लिए 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, ड्रोन का इस्तेमाल किया गया और सार्वजनिक वाहनों पर पर्चे चिपकाए गए।

इलाके में तनाव

घटना के बाद से इलाके में तनाव बढ़ गया है। वहीं, दक्षिणपंथी संगठनों के गुस्साए सदस्यों ने सलमान की तत्काल गिरफ्तारी और फांसी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

शनिवार को दर्जनों लोगों ने जयपुर-जबलपुर राजमार्ग जाम कर दिया, नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया। रविवार को विरोध प्रदर्शन और भी बढ़ गया क्योंकि उस समय तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर महिला से दोस्ती करना पड़ा भारी, ऑनलाइन निवेश के नाम पर बिल्डर से ठगे 60 लाख रुपये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।