Rajnath Singh : भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। इस झटकों के बाद भी आए दिन वो भारत को गीदड़ भभकी दे रहा है। वहीं पाकिस्तान के इस गीदड़ भभकी की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एक सख्त संदेश देते हुए कहा कि भारत ने पाकिस्तान को "प्रोबेशन" पर रखा है। उन्होंने साफ किया कि अगर पाकिस्तान की गतिविधियां ठीक नहीं रहीं, तो भारत आगे और सख्त कदम उठा सकता है। यह चेतावनी उस समय दी गई जब पाकिस्तान की ओर से सीमा पर एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।
