Get App

राम मंदिर दान चोरी केस में सियासत तेज, अखिलेश यादव ने BJP सांसद को दी ये चेतावनी

Ram Mandir Donation Theft Case : बता दें कि, इस मामले में आरोपी टिन्नू यादव और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच कथित फोन पर बातचीत को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद छिड़ गया है। अब अखिलेश यादव ने भाजपा सांसद और अन्य नेताओं को चेतावनी दी है कि अगर विवादित पोस्ट नहीं हटाई गई और सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई, तो वे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jul 06, 2026 पर 5:00 PM
राम मंदिर दान चोरी केस में सियासत तेज, अखिलेश यादव ने BJP सांसद को दी ये चेतावनी
अयोध्या राम मंदिर में दान और चढ़ावे की चोरी का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है।

अयोध्या राम मंदिर में दान और चढ़ावे की चोरी का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जो मंदिर के दान में धांधली करने के आरोपी हैं। पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) अब उन सभी लोगों की भूमिका की जांच कर रही है, जिनका मंदिर के धन प्रबंधन से कोई भी संबंध हो सकता है। वहीं यह विवाद तब और बढ़ गया, जब दावा किया गया कि इस मामले के आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से लगातार फोन पर बातचीत के दावे किए गए।

सपा प्रमुख ने दी कार्रवाई की चेतावनी

बता दें कि,  इस मामले में आरोपी टिन्नू यादव और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच कथित फोन पर बातचीत को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद छिड़ गया है। अब अखिलेश यादव ने भाजपा सांसद और अन्य नेताओं को चेतावनी दी है कि अगर विवादित पोस्ट नहीं हटाई गई और सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई, तो वे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

 भाजपा सांसद ने किया गया था ये दावा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें