दरभंगा : 'हम खुद करेंगे इंसाफ', 6 साल की बच्ची की रेप और हत्या के बाद फूटा लोगों का गुस्सा

Darbhanga: नाबालिग के साथ रेप और हत्या की घटना पर दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली, प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है

अपडेटेड Feb 08, 2026 पर 5:11 PM
Story continues below Advertisement
दरभंगा में छह साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या मामले में स्थानीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है।

दरभंगा में छह साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या मामले में स्थानीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हाथों से छीनकर खुद सजा देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। बता दें कि बच्ची के साथ रेप की वारदात को उसके पड़ोसी विकास महतो ने अंजाम दिया और फरार हो गया। हालांकि बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव

वहीं नाबालिग के साथ रेप और हत्या की घटना पर दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली, प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि यह बहुत गंभीर अपराध है और पुलिस कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग करेगी, ताकि आरोपियों को कड़ी सजा मिल सके।


आरोपी हुआ गिरफ्तार 

उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद कुछ लोग गुस्से में आरोपियों को अपने हवाले करने की मांग कर रहे थे, जो कानून के अनुसार संभव नहीं है। गुस्से में कुछ लोगों ने पत्थर भी फेंके। हालांकि अब स्थिति पूरी तरह शांत है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून पर भरोसा रखने की अपील की है। बता दें कि, ये पूरा मामला दरभंगा का है, जहां बच्ची देर रात शाम से ही गायब थी परिजन लगातार उसे खोज रहे थे जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। खोजबीन पर उन्होंने देखा तालाब किनारे दीवाल के उस पार बच्ची जमीन पर अचेत खून से लटपट पड़ी थी और उसकी मौत हो चुकी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।