Get App

'यह महज दुर्घटना नहीं, इसमें साजिश...', रोहित पवार ने अजित पवार के प्लेन क्रैश पर जताया शक, की ये बड़ी मांग

Ajit Pawar Plane Crash: रोहित पवार ने पूछा, “क्या विमान में जरूरत से ज्यादा फ्यूल टैंक लगाए गए थे? इसकी जांच होनी चाहिए और सीसीटीवी फुटेज को ध्यान से देखा जाना चाहिए।” उनका कहना था कि अगर ऐसा हुआ है तो यह गैरकानूनी है और बेहद खतरनाक भी हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2026 पर 10:04 PM
'यह महज दुर्घटना नहीं, इसमें साजिश...', रोहित पवार ने अजित पवार के प्लेन क्रैश पर जताया शक, की ये बड़ी मांग
रोहित पवार ने गहरी साजिश की आशंका जताई, विशेषज्ञ एजेंसियों से जांच की उठाई मांग

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पिछले महीने विमान हादसे में उनके चाचा और महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की मौत में साजिश की आशंका है। रोहित पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजित पवार से जुड़े एयर क्रैश को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में यह शंका है कि यह सिर्फ एक हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह हो सकती है। उन्होंने इस मामले की एक्सपर्ट एजेंसियों से पूरी जांच की मांग की।

रोहित पवार ने लगाए ये आरोप 

रोहित पवार ने पूछा, “क्या विमान में जरूरत से ज्यादा फ्यूल टैंक लगाए गए थे? इसकी जांच होनी चाहिए और सीसीटीवी फुटेज को ध्यान से देखा जाना चाहिए।” उनका कहना था कि अगर ऐसा हुआ है तो यह गैरकानूनी है और बेहद खतरनाक भी हो सकता है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या पायलट पर ईंधन बचाने का दबाव डाला गया था। साथ ही उन्होंने पूछा कि पायलट ने दूसरा चक्कर क्यों नहीं लगाया और क्या लैंडिंग के लिए कोई दूसरा सुरक्षित विकल्प मौजूद था। रोहित पवार ने कहा कि इन सभी सवालों का जवाब जांच के जरिए सामने आना चाहिए, ताकि सच्चाई स्पष्ट हो सके।

यात्रा के शेड्यूल पर भी किया सवाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें