Get App

Sanatan Dharma: 'सनातन को मिटा देना चाहिए...'; तमिलनाडु में करारी हार के बावजूद उदयनिधि स्टालिन ने नहीं ली सीख, हिंदुओं के खिलाफ फिर उगला जहर

Udhayanidhi Stalin: मंगलवार (12 मई) को तमिलनाडु विधानसभा को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा, "सनातन, जिसने लोगों को बांटा है, उसे खत्म कर देना चाहिए।" इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से तुरंत तीखी आलोचना हुई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 12, 2026 पर 1:21 PM
Sanatan Dharma: 'सनातन को मिटा देना चाहिए...'; तमिलनाडु में करारी हार के बावजूद उदयनिधि स्टालिन ने नहीं ली सीख, हिंदुओं के खिलाफ फिर उगला जहर
Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन ने CM विजय के सामने कहा कि सनातन को मिटा देना चाहिए

Udhayanidhi Stalin: तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता और DMK विधायक उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर 'सनातन धर्म' के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री स्टालिन ने सनातन धर्म को खत्म करने की मांग की। मंगलवार (12 मई) को तमिलनाडु विधानसभा को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम स्टालिन ने कहा, "सनातन, जिसने लोगों को बांटा है, उसे खत्म कर देना चाहिए।" इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से तुरंत तीखी आलोचना हुई। BJP प्रवक्ता CR केसवन ने इसे 'जहरीली बकवास' करार दिया। उन्होंने कहा कि उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के राहुल गांधी हैं, जो बांटने वाली नफरत की राजनीति फैला रहे हैं।

बीजेपी नेता ने कहा, "राहुल गांधी ने पवित्र सेंगोल का मजाक उड़ाया था। उन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अपमान किया और उसका बहिष्कार किया। राहुल गांधी की तरह उदयनिधि स्टालिन भी तमिलनाडु की जनता द्वारा दंडित और बाहर किए जाने के बावजूद अपनी जहरीली बकवास जारी रखे हुए हैं। आप बांटने वाली DMK से और क्या उम्मीद कर सकते हैं? DMK ने कार्तिकई दीपम जलाने का विरोध किया था। एमके स्टालिन ने कभी भी तमिलनाडु की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं नहीं दीं।"

केसवन ने कहा कि DMK के एक सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने तो बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि हिंदू धर्म न सिर्फ भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक खतरा है। ऐसे बार-बार गलती करने वालों को यह बात गांठ बांध लेनी चाहिए कि तमिलनाडु के राजकीय प्रतीक (State Emblem) में एक मंदिर का गोपुरम बना हुआ है। तमिलनाडु की जनता अपने धर्म और भावनाओं के इस तरह के खुलेआम अपमान और अनादर को न तो कभी भूलेगी और न ही कभी माफ करेगी।

पहले भी दे चुके हैं हिंदू विरोधी बयान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें