Get App

By-Elections 2026 : बारामती समेत इन आठ विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, सामने आया शेड्यूल

भारत निर्वाचन आयोग ने घोषणा की है कि महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 23 अप्रैल को कराए जाएंगे, जबकि इनके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। बारामती सीट पर उपचुनाव NCP नेता अजित पवार के निधन के कारण हो रहा है, जिनकी 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। अजित पवार इस सीट से रिकॉर्ड आठ बार विधायक चुने गए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2026 पर 7:02 PM
By-Elections 2026 : बारामती समेत इन आठ विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, सामने आया शेड्यूल
चुनाव आयोग ने छह राज्यों में होने वाले उपचुनावों का भी ऐलान कर दिया है।

चुनाव आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के साथ-साथ छह राज्यों में होने वाले उपचुनावों का भी ऐलान कर दिया है। ये उपचुनाव गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा की सीटों पर होंगे। इसके साथ ही तीन लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराए जाएंगे, जिनमें पश्चिम बंगाल की बशीरहाट और मेघालय की शिलांग सीट शामिल हैं। इस सीटों में सबसे अहम सीट महाराष्ट्र की बारामती सीट है। गोवा, कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा में नौ अप्रैल को वोटिग होगी, जबकि गुजरात और महाराष्ट्र को 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इन राज्यों में भी 4 मई को मतगणना होगी।

ये आठ सीटें हैं

  • गोवा में पोंडा
  • कर्नाटक में बागलकोट दावणगेरे दक्षिण
  • नागालैंड में कोरिडांग,
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें