भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के लिए ताजा वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है। 15 मई को जारी इस अपडेट के मुताबिक मानसून की दस्तक से पहले देश के कई राज्यों में मौसम का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। जहां एक तरफ 70 किमी/घंटा की रफ्तार वाले थंडरस्क्वॉ' (प्रचंड तूफान) का अलर्ट है, वहीं दूसरी तरफ केरल और पूर्वोत्तर भारत में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राहत की बात यह है कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने के कारण अगले एक हफ्ते तक मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
