Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ कर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आए गए हैं। आडवाणी की राजनीतिक विरासत का बचाव करते हुए थरूर ने कहा कि जैसे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सिर्फ 'चीन की विफलता' या इंदिरा गांधी के करियर को सिर्फ इमरजेंसी से नहीं आंका जा सकता। वैसे ही वरिष्ठ बीजेपी नेता की राजनीतिक विरासत को भी सिर्फ एक घटना से नहीं आंका जा सकता।
