Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत ठीक है। वह एक चेस्ट स्पेशलिस्ट की देखरेख में हैं। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि नियमित जांच के तहत उन्हें भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता को काफी समय से खांसी की समस्या है। वह समय-समय पर खासकर दिल्ली में जानलेवा प्रदूषण के कारण रेगुलर चेक-अप के लिए आती रहती हैं।
