Sonia Gandhi: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण, 'परिसीमन' और 'जाति जनगणना' को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस हफ्ते संसद के विशेष सत्र में बिल लाने के सरकार के कदम के पीछे असली मुद्दा परिसीमन है, न कि महिला आरक्षण। उन्होंने सवाल उठाया कि ये सत्र ऐसे समय में क्यों बुलाया जा रहा है जब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव अभियान अपने चरम पर है।
