Get App

ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली से भिजवाया था यूसुफ पठान को मैसेज? अब दादा ने किया ये खुलासा

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय सौरव गांगुली का नाम चर्चा में हैं। हाल ही में एक रिपोर्टों में दावा किया गया कि उन्होंने ममता बनर्जी का संदेश तृणमूल कांग्रेस सांसद यूसुफ पठान तक पहुंचाया था। वहीं सौरव गांगुली ने इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2026 पर 6:54 PM
ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली से भिजवाया था यूसुफ पठान को मैसेज? अब दादा ने किया ये खुलासा
इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि रिपोर्ट में किए गए दावे पूरी तरह गलत हैं

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम हाल ही में एक राजनीतिक विवाद में सामने आया है। एक रिपोर्टों में दावा किया गया कि, पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस सांसद यूसुफ पठान तक ममता बनर्जी का संदेश पहुंचाया था। वहीं अब इस पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने खुद रिएक्शन दिया है। वहीं इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि रिपोर्ट में किए गए दावे पूरी तरह गलत हैं और बिना तथ्यों की पुष्टि के प्रकाशित किए गए हैं।

आनंदबाजार पत्रिका की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने ममता बनर्जी की ओर से यूसुफ पठान से संपर्क किया था। रिपोर्ट के अनुसार, गांगुली ने उन्हें यह संदेश पहुंचाने की कोशिश की कि वे बहरामपुर से सांसद पद छोड़ दें, ताकि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उस सीट पर होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवार बन सकें। इस दावे को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है।

'दादा' ने आरोपों को किया खारिज

इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि रिपोर्ट में किए गए दावे पूरी तरह गलत हैं और बिना तथ्यों की पुष्टि के प्रकाशित किए गए हैं। सौरव गांगुली ने कहा, "मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं। मैं मीडिया से अनुरोध करता हूं कि किसी भी खबर को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच जरूर करें और अफवाहों या अटकलों पर भरोसा न करें। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह के आरोपों की सत्यता को परखे बिना उन्हें खबर का हिस्सा बना दिया गया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें