Get App

हाईकोर्ट पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, गिरफ्तारी से बचने के लिए लगाई अग्रिम जमानत याचिका

Swami Avimukteshwaranand: बता दें कि, स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने तहत जिला कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. जिस पर पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने झूंसी पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया था। झूंसी थाना पुलिस ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी और दो-तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 2:33 PM
हाईकोर्ट पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, गिरफ्तारी से बचने के लिए लगाई अग्रिम जमानत याचिका
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ा कदम उठाया है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ा कदम उठाया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। बता दें कि, ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। POCSO कोर्ट के आदेश उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उठाए ये बड़े सवाल

वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंगलवार को कहा कि, "हमें अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है। जब वे (पुलिस) आएंगे, तो हम उनसे बात करेंगे। पुलिस ने अभी तक हमसे संपर्क नहीं किया है, न ही उन्हें सूचित किया गया है, न ही उन्हें कोई नोटिस दिया गया है। सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा यह है कि उन बच्चों से हमारा क्या संबंध है? जो बच्चे कभी हमारे ध्यान में नहीं आए, जिन्होंने कभी हमारे संस्थान में दाखिला नहीं लिया, आप उनके हजारों मेडिकल टेस्ट कर सकते हैं। यह आप पर निर्भर है कि आप उनका हमसे संबंध साबित करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें