Get App

Tamil Nadu Opinion Poll: DMK और AIADMK के बीच कौन मार रहा है बाजी? एक्टर विजय की पार्टी TVK बनेगी गेम चेंजर

Tamil Nadu Eelection Opinion Poll: सर्वे में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। पहली पसंद के तौर पर एमके स्टालिन सबसे आगे हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर एडप्पाडी क पलनीस्वामी और तीसरे नंबर विजय का नाम आता है। ओपिनियन पोल में मुख्यमंत्री की पसंद के सवाल पर एमके स्टालिन 39.8 फीसदी के साथ थोड़ी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि ई के पलानिस्वामी 38.8 फीसदी लोग अपनी पंसद बताते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 06, 2026 पर 9:22 PM
Tamil Nadu Opinion Poll: DMK और AIADMK के बीच कौन मार रहा है बाजी? एक्टर विजय की पार्टी TVK बनेगी गेम चेंजर
Tamil Nadu election : दक्षिण के बड़े किले में इस बार सेंध लगने वाली है।

Tamil Nadu Chunav: दक्षिण के बड़े किले में इस बार सेंध लगने वाली है। 23 अप्रैल को तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले वोटवाइब के वोट ट्रैकर ओपिनियन पोल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि राज्य में सत्ता की लड़ाई बेहद करीबी होने वाली है। सीएनएन-न्यूज18 पर जारी किए गए ओपिनियन पोल के मुताबिक, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) और कांग्रेस गठबंधन सत्ता से बाहर हो सकता है, जबकि अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIDMK) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) गठबंधन को बढ़त मिलता दिख रहा है।

DMK को लग सकता है बड़ा झटका 

मुख्यमंत्री पद की पसंद में एमके स्टालिन (39.0%) और एडप्पाडी के पलानीस्वामी (38.7%) के बीच बेहद कांटे की टक्कर है, जबकि थलापति विजय भी 14.3% समर्थन के साथ प्रभाव दिखा रहे हैं। वोट शेयर में AIADMK+ को 41.4% और DMK+ को 39.3% मिलने का अनुमान है। सीटों के लिहाज से AIADMK+ को 130–140 सीटें और DMK+ को 90–100 सीटें मिल सकती हैं।

तमिलनाडु में कांटे की लड़ाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें