Get App

Tamil Nadu Election: अन्‍नामलाई को नहीं मिला टिकट...बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, इन चेहरों पर जताया भरोसा

Tamil Nadu BJP Candidate List 2026: बीजेपी की ओर से जारी इस लिस्ट में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का नाम शामिल नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक के. अन्नामलाई इस बार विधानसभा चुनाव लड़ते नजर नहीं आएंगे। बता दें कि, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बीजपी अपने सहयोगी एआईएडीएमके के साथ उतरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 03, 2026 पर 3:08 PM
Tamil Nadu Election: अन्‍नामलाई को नहीं मिला टिकट...बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, इन चेहरों पर जताया भरोसा
भाजपा अपने सहयोगी एआईएडीएमके के साथ मिलकर चुनावी मैदान में कमर कसती हुई नजर आ रही है।

तमिलनाडु चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारियां काफी तेजी से चल रही है। भाजपा अपने सहयोगी एआईएडीएमके के साथ मिलकर चुनावी मैदान में कमर कसती हुई नजर आ रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार 3 अप्रैल को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एआईएडीएमके के साथ सीट साझा समझौते के तहत 27 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी के कई बड़े और चर्चित चेहरे शामिल हैं।

जानें किन्हें मिला टिकट

बीजेपी की ओर से जारी इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री (राज्य) और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एल. मुरुगन को अविनासी (SC) विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने उन्हें एक प्रमुख चेहरे के तौर पर चुनाव मैदान में उतारते हुए दलित और पश्चिमी तमिलनाडु क्षेत्र पर फोकस दिखाया है। वहीं तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को मायलापुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। कोयंबटूर नॉर्थ से वानती श्रीनिवासन, सत्तूर से नैनार नागेंद्रन, नागरकोइल से एम.आर. गांधी और विलावनकोड से विजयधारणी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें