Get App

Sivakasi Factory Blast : तमिलनाडु के शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, तीन लोगों की मौत

ये विस्फोट इतना बड़ा था कि दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी है। जानकारी के मुतकाबिक, इस हादसे में अब तक 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2025 पर 5:52 PM
Sivakasi Factory Blast : तमिलनाडु के शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, तीन लोगों की मौत
तमिलनाडु के शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका (प्रतिकात्म इमेज)

Tamil Nadu Fireworks Factory Blast: दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तमिलनाडु के शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को भीषण विस्फोट हुआ। बता दें कि ये विस्फोट इतना बड़ा था कि दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी है। जानकारी के मुतकाबिक, इस हादसे में अब तक 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के सूचना मिलते ही फायर ब्रिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल इस धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है।  इससे पहले 1 जून 2025 को शिवकाशी में बड़ा हादसा हुआ था। एक जून को शिवकाशी में एक पटाखा फैक्टी में हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। यह विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरा इलाका ही दहल उठा था।

बता दें कि तमिलनाडु के शिवकाशी को भारत की ‘पटाखा राजधानी’ के रूप में जाना जाता है। शिवकाशी में ही मुर्गा छाप पटाखों का कारखाना भी है। शिवकाशी वो जगह है, जहां भारत की 90% से अधिक पटाखों को बनाया जाता है। यहां पहले भी पटाखा फैक्ट्री में कई जानलेवा हादसे होते रहे हैं। इस साल यह पांचवा बड़ा हादसा है। वहीं साल 2024 के मई में हुए ऐसे ही एक भीषण धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें