तमिलनाडु में जनवरी के महीने में पोंगल का त्योहार मनाया जाता है। देश के इस दक्षिण भारतीय राज्य में पोंगल का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर राज्य सरकार हर साल राज्य के कार्ड धारक परिवारों को हर साल पोंगल उपहार पैकेज दती है। सरकार की ओर से इस उपहार पैकेज में चावल, गन्ना, चीनी आदि चीजें होती हैं। राज्य की डीएमके सरकार इस साल भी इसी तरह के उपहार पैकेज पर विचार कर रही है। खास बात ये है कि तमिलनाडु में साल 2026 में राज्य विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, सरकार इस साल राज्य के निवासियों को पोंगल उपहार पैकेज के साथ 3,000 रुपये देने पर भी विचार कर रही है।
