जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। अनुष्का यादव ने एक बच्ची को जन्म दिया है, इसकी चर्चा रविवार से लगातार हो रही है। सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहें जिसमें ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें एक बेटी का आशिर्वाद मिला है इस पर भी कड़ी नाराजगी जाताई है। उन्होंने इन सभी बातों को उन्होंने कहा कि न तो उनकी कोई बेटी है और न ही अनुष्का यादव नाम की किसी महिला से उनका कोई संबंध है।
आकाश भाटी को लेकर पूछा ये सवाल
तेज प्रताप यादव ने साफ कहा कि उनके और अनुष्का यादव के बारे में फैलाई जा रही बातें बेबुनियाद हैं। उन्होंने यह भी खारिज कर दिया कि उनके बच्चे होने की जो अफवाहें उड़ाई जा रही हैं, उनमें कोई सच्चाई है। उनका कहना था कि उनकी छवि खराब करने के लिए जानबूझकर ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा, “मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। कुछ ‘जयचंद’ मुझे बदनाम करने में लगे हैं।” इसके अलावा उन्होंने महुआ से पूर्व आरजेडी विधायक मुकेश रोशन पर गंभीर आरोप लगाए। तेज प्रताप ने यह भी कहा कि जांच इस बात की होनी चाहिए कि आकाश भाटी कौन है और उस महिला से उसका क्या संबंध है। उन्होंने दोहराया कि उनके और उस महिला के बीच किसी भी तरह का रिश्ता नहीं है और अदालत में जाकर वह अपनी बात रखेंगे।
तेज प्रताप ने कहा कि मुकेश रोशन उनके खिलाफ जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने संजय यादव, शक्ति सिंह और सुनील सिंह का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि ये लोग उनकी बढ़ती लोकप्रियता से परेशान हैं और उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इन आरोपों का डटकर सामना करेंगे और सच जनता के सामने लाकर रहेंगे।
अपना पक्ष रखते हुए उन्होंने साफ कहा कि उनका उस महिला से किसी तरह का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने मीडिया में आई खबरों को गलत बताया और चेतावनी दी कि झूठी रिपोर्टिंग करने वालों के खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा, “मेरे बारे में जो गलत बातें फैलाई जा रही हैं, उसके खिलाफ मैं अदालत जाऊंगा।” तेजप्रताप यादव ने यह भी बताया कि उन्होंने बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी से अपनी सुरक्षा की मांग की है। साथ ही कहा कि जरूरत पड़ी तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। उनका आरोप है कि उन्हें लगातार बदनाम किया जा रहा है और मानसिक दबाव बनाकर डिप्रेशन में धकेलने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में दावा किया गया था कि तेज प्रताप यादव और संबंधित महिला पिछले 12 सालों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं और प्यार में हैं। हालांकि, उन्होंने इन सभी दावों को पूरी तरह गलत बताया है।