अपना पक्ष रखते हुए उन्होंने साफ कहा कि उनका उस महिला से किसी तरह का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने मीडिया में आई खबरों को गलत बताया और चेतावनी दी कि झूठी रिपोर्टिंग करने वालों के खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा, “मेरे बारे में जो गलत बातें फैलाई जा रही हैं, उसके खिलाफ मैं अदालत जाऊंगा।” तेजप्रताप यादव ने यह भी बताया कि उन्होंने बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी से अपनी सुरक्षा की मांग की है। साथ ही कहा कि जरूरत पड़ी तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। उनका आरोप है कि उन्हें लगातार बदनाम किया जा रहा है और मानसिक दबाव बनाकर डिप्रेशन में धकेलने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में दावा किया गया था कि तेज प्रताप यादव और संबंधित महिला पिछले 12 सालों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं और प्यार में हैं। हालांकि, उन्होंने इन सभी दावों को पूरी तरह गलत बताया है।